• Home
  • News
  • When the principal reprimanded, the student rained bullets! Principal's condition is critical, there was chaos on the spot

डांटा तो ठोकाः प्रिंसिपल ने फटकार लगाई तो छात्र ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां! प्रिंसिपल की हालत नाजुक, मौके पर मची अफरा-तफरी

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • September 24, 2022 01:09 PM
When the principal reprimanded, the student rained bullets! Principal's condition is critical, there was chaos on the spot

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीतापुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 12वीं के छात्र ने इसलिए प्रिंसिपल पर गोलियां बरसा दीं कि प्रिंसिपल ने उसे डांट दिया था। बताया जा रहा है कि छात्र ने प्रिंसिपल पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। तीन गोली मारने के बाद वह चौथी गोली तमंचे में लोड कर रहा था कि तभी टीचर्स और छात्र आ गए। इस बीच मौका मिलते ही आरोपी मौके से भाग गया। प्रिंसिपल की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को स्कूल में मारपीट करने पर आरोपी छात्र को प्रिंसिपल ने डांट दिया था, इसी बात से वह नाराज था। वारदात सदरपुर थाना क्षेत्र के आदर्श राम स्वरूप इंटर कॉलेज की है। घटना से जुड़ा CCTV फुटेज भी सामने आया है। शनिवार सुबह 8.30 बजे प्रिंसिपल राम स्वरूप वर्मा अपने रूम में बैठे हुए थे। वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी छात्र गुरविंदर सिंह स्कूल पहुंचा, वह सीधे क्लास में गया, वहां पर बैग से तमंचा निकलकर कमर में पीछे छिपाता है। फिर एक छात्र के पानी बोतल से पानी पीता है। इसके बाद वह प्रिंसिपल के कमरे में जाता है। बताया जा रहा है कि पहले प्रिंसिपल को नमस्ते किया। इसके बाद गोली मारी दी। पहली गोली उनको छुते हुए निकल गई। गोली चलते ही प्रिंसिपल ग्राउंड की तरफ भागे। इसके बाद छात्र ने उन्हें दौड़ाकर मैदान में दो गोली मारी। प्रिंसिपल ने हिम्मत दिखाते हुए गुरविंदर को पकड़ लिया। दोनों में हाथापाई हुई। तभी कॉलेज का स्टाफ भी मौके पर आ गया। गुरविंदर चौथी गोली लोड कर रहा था, लेकिन स्टाफ को देखकर गुरविंदर वहां से फरार हो गया। प्रिंसिपल को कमर में पीछे की ओर तीन गोलियां लगी हैं। उनकी हालत गंभीर है।"


संबंधित आलेख: