• Home
  • News
  • Where did the politics reach from where! Outside the assembly, there was a scuffle between the MLAs of two parties over carrots!

कहाँ से कहाँ पहुंच गई सियासत!विधानसभा के बाहर दो दलों के विधायकों में गाजर को लेकर हुई छीनाझपटी!नारे लगे 50 खोखे एकदम ओके!

editor
  • Kanchan Verma
  • August 24, 2022 11:08 AM
Where did the politics reach from where! Outside the assembly, there was a scuffle between the MLAs of two parties over carrots!

महाराष्ट्र में सियासी घमासान अब भी जारी है। नई एकनाथ शिंदे सरकार को लेकर महाविकास अघाड़ी और बीजेपी के बीच बुधवार को जमकर नारेबाजी हुई। दोनों ही दलों के विधायकों राज्य विधानसभा के बाहर आपस मे भिड़ते नजर आए। महाविकास अघाड़ी के विधायकों ने 50 खोखे एकदम ओके का नारा लगाया तो वही शिंदे सरकार को उकसाने के लिए राकांपा विधायक सदन में गाजर लेकर पहुंचे,उनके नारों की तख्ती में भी गाजर लगे हुए थे और कुछ ने गाजरों की माला भी पहनी हुई थी। शिंदे दल के विधायकों ने गाजरों को लेकर हंगामा शुरू कर दिया और देखते ही देखते गाजरों की छीनाझपटी होने लगी।
बढ़ते हंगामे को देखते हुए दोनों दलों के कुछ नेताओं ने विधायकों को बमुश्किल शांत करवाया। जिसके बाद सदन में कार्यवाही शुरू हुई।
आपको बता दें कि एकनाथ शिंदे व 39 अन्य शिवसेनाविधायकों ने जून में बगावत कर दी थी। इसके कारण उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना—कांग्रेस-राकांपा की महाविकास अघाड़ी सरकार गिर गई थी। इसके बाद 30 जून को शिंदे के नेतृत्व में भाजपा के समर्थन से नई सरकार बनी है।


संबंधित आलेख: