• Home
  • News
  • Where work, there vote: You can vote from anywhere in the country! Election Commission's plan will change the entire voting system, live demo will be held on January 16

जहां काम, वहीं वोटः देश में कहीं से भी डाल सकेंगे वोट! चुनाव आयोग के प्लान से बदल जायेगा पूरा वोटिंग सिस्टम, 16 जनवरी को होगा लाइव डेमो

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • December 29, 2022 07:12 AM
 Where work, there vote: You can vote from anywhere in the country! Election Commission's plan will change the entire voting system, live demo will be held on January 16

नई दिल्ली। चुनाव आयोग घरेलू प्रवासी वोटर्स के लिए नई सुविधा शुरू करने जा रहा है। इस सुविधा के शुरू होने के बाद प्रवासी मतदाताओं को वोट डालने के लिए गृह राज्य जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। चुनाव आयोग इसके लिए रिमोट वोटिंग सिस्टम शुरू करने जा रहा है। इसके लिए चुनाव आयोग ने दूरस्थ ईवीएम का प्रोटोटाइप तैयार किया है। आयोग ने 16 जनवरी को सभी पार्टियों के लिए इसका लाइव डेमो भी रखा है। RVM का इस्तेमाल दूसरे राज्यों में नौकरी कर रहे लोग, प्रवासी मजदूर कर सकेंगे। लेकिन इसका मतलब यह नहीं होगा कि वे घर बैठे वोट डाल सकेंगे। आयोग की इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए वोटिंग डे के दिन रिमोट वोटिंग स्पॉट पर पहुंचना होगा। इसका मतलब घर से मतदान करना नहीं है। एक अनुमान के मुताबिक देश में 45 करोड़ लोग ऐसे हैं, जो अपना घर और शहर छोड़कर दूसरे राज्यों में रह रहे हैं। हालांकि इसका कोई सेंट्रलाइज डेटा मौजूद नहीं है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा युवाओं और शहरी वोटर्स की वोट न डालने के रवैए पर रिसर्च किया गया। लोकतंत्र में इनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए रिमोट वोटिंग सिस्टम क्रांतिकारी बदलाव होगा। IIT मद्रास की मदद से बनाई गई मल्टी कॉन्सिट्यूएंसी रिमोट EVM एक सिंगल रिमोट पोलिंग बूथ से 72 निर्वाचन क्षेत्रों को संभाल सकती है।


संबंधित आलेख: