• Home
  • News
  • WHO warned: A new epidemic may come again! Respiratory disease spreading in China

डब्लूएचओ ने दी चेतावनी: फिर आ सकती है नई महामारी! चीन में फैल रही सांस की बीमारी 

editor
  • Tapas Vishwas
  • November 24, 2023 01:11 PM
WHO warned: A new epidemic may come again! Respiratory disease spreading in China

एक बार फिर से नई महामारी के आने की संभावना जताई जा रही है। अब फिर से नई बीमारी की शुरुआत चीन से हो रही है। चीन के बच्चों में सांस की बीमारी फैल रही है। जिसे लेकर डब्लूएचओ ने चेतावनी दी है।डब्लूएचओ  का कहना है कि अक्टूबर 2023 के मध्य से, विश्व स्वास्थ्य संगठन चीनी निगरानी प्रणालियों के डेटा की निगरानी कर रहा है जिसमें उत्तरी चीन में बच्चों में सांस की बीमारी में लगातार बढ़ोतरी दिखाई दे रही है। चीन में बच्चों में सांस की बीमारी को लेकर डब्लूएचओ ने एक डेटा प्रदान किया है। डेटा मई से माइकोप्लाज्मा निमोनिया और अक्टूबर से आरएसवी, एडेनोवायरस और इन्फ्लूएंजा वायरस के कारण बाह्य रोगी परामर्श और बच्चों के अस्पताल में प्रवेश में वृद्धि का संकेत दे रहा है।

बता दें कि उत्तरी चीन में एक अलग तरह की बीमारी देखने को मिली, जो सबसे ज्यादा बच्चों में फैल रही है। डब्लूएचओ की मानें तो इन बच्चों में सांस संबधी और निमोनिया से संबंधित बीमारी का पता चला है। हालांकि इसके लक्षण निमोनिया से अलग है। बच्चों में तेज बुखार, खांसी, सांस लेने में दिक्कत औ फ्लू की समस्या देखने को मिल रही है।इस बीमारी के सामने आते ही डब्लूएचओ भी एक्टिव हो गया है। स्वास्थ्य़ एजेंसी ने कहा कि वो इस पर नजर बनाए हुए है। इसी के साथ डब्लूएचओ  ने चीन को भी इसकी सख्त निगरानी करने की हिदायत दी है। डब्लूएचओ ने चीन को इसी के साथ हर जानकारी साक्षा करने का निर्देश दिया है। चीन के लोगों से भी एजेंसी ने इस बीमारी के उपायों का पालन करने को कहा है। सभी लोगों को बीमार लोगों से दूरी बनाए रखने, बीमार होने पर घर पर रहने और मास्क पहनने की अपील की गई है।


संबंधित आलेख: