• Home
  • News
  • Will say: "O friends" is far more dangerous than Omicron, and it doesn't even have a lighter variant! Who did this fierce sarcasm? Omg

कह के रहेंगे:ओमिक्रोन से कहीं ज़्यादा खतरनाक "ओ मित्रों" है,और इसका कोई हल्का वैरिएंट भी नहीं! किसने किया ये ज़ोरदार कटाक्ष? Omg

editor
  • Kanchan Verma
  • January 31, 2022 04:01 PM
Will say: "O friends" is far more dangerous than Omicron, and it doesn't even have a lighter variant! Who did this fierce sarcasm? Omg

चुनावी माहौल में ज़ुबानी जंग लगातार जारी है। इस बार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। शशि थरूर ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि" ओमिक्रोन से कहीं ज्यादा खतरनाक ‘ओ मित्रों’ है।” शशि थरूर ने आरोप लगाया कि सरकार विभाजनकारी बयानबाजी कर रही है और नफरत फैलाने का काम कर रही है। 


शशि थरूर ने सोमवार को ट्वीट किया, “ओमिक्रोन से कहीं ज्यादा खतरनाक ‘ओ मित्रो’ है।” उन्होंने आगे लिखा, “हम बढ़ते ध्रुवीकरण, नफरत, कट्टरता, संविधान पर हमले और लोकतंत्र को कमजोर करने पर इसके बाद के नतीजों को माप रहे हैं। इस वायरस का कोई ‘हल्का वैरिएंट’ नहीं है।”
गौरतलब है कि ‘मित्रों’, शब्द का प्रयोग पीएम मोदी अक्सर अपने भाषणों में करते रहते हैं।शशि थरूर ने अप्रत्यक्ष रूप से पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

शशि थरूर के ट्वीट पर एक यूजर संजय तनवानी ने पलटवार किया और शशि थरूर की पत्नी की फ़ोटो शेयर करते हुए लिखा कि किसी बिचौलिए से उस से संपर्क करने के लिए मदद लें वो निश्चित ही बताएगी कि कौन ज़्यादा खतरनाक है।

वहीं, शशि थरूर के इस ट्वीट पर भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, “क्या कांग्रेस महामारी को राजनीति से ऊपर रख सकती है?” भाजपा नेता ने कहा, “पहले कांग्रेस ने फैलाई वैक्सीन hesitancy और अब कहती है ओमिक्रोन खतरनाक नहीं, कोविड-19 की शुरुआत में अखिलेश बोले- CAA कोविड से ज्यादा खतरनाक।”

वहीं पूनावाला ने कहा कि क्या इन लोगों को जिम्मेदारी का अहसास नहीं? उन्होंने कहा कि क्या कोविड विरोध से ज्यादा जरूरी मोदी विरोध है? दरअसल, थरूर ध्रुवीकरण के मुद्दे पर सरकार पर हमला करते रहे हैं।


संबंधित आलेख: