• Home
  • News
  • Woman jumped from canal due to dispute with husband! Two young men became angels

 पति से विवाद के चलते महिला ने नहर से लगाई छलांग! देवदूत बने दो युवक

editor
  • Tapas Vishwas
  • December 03, 2023 11:12 AM
Woman jumped from canal due to dispute with husband! Two young men became angels

नैनीताल जिले के रामनगर में स्थित कोसी बैराज स्थित सिंचाई नहर में एक महिला ने कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला के नहर में अचानक कूदने से लोगों में हड़कंप मच गया। इसी बीच मौके पर मौजूद कुछ युवक नहर में कूद गए और महिला को सकुशल बाहर निकाला। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस महिला को कोतवाली ले आई और पूछताछ में जुट गई। बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है जिस कारण उसने ये कदम उठाया। साथ ही महिला की काउंसलिंग की जा रही है। 

पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं और वो पेशे से डॉक्टर है। बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है इसी कारण उसमें यह आत्मघाती कदम उठाया है। महिला को इवनिंग वॉक कर रहे दो युवकों ने बचाया। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि महिला से पूछताछ के दौरान उसके डॉक्टर पेशे में होना बताया है।  महिला काशीपुर की रहने वाली है। जिसका मुरादाबाद निवासी डॉक्टर से विवाह हुआ है. महिला अपनी ससुराल से रामनगर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि महिला की काउंसलिंग की जा रही है। परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द करने की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है इसी कारण उसमें यह आत्मघाती कदम उठाया है।  फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


संबंधित आलेख: