महिला क्रिकेट:साऊथ अफ्रीका की कैप्टन डैन निकर्क टूर्नामेंट से हुई बाहर,टीम को लगा झटका
साउथ अफ्रीका की महिला टीम की कप्तान डैन वैन निकर्क ICC Womens Cricket World Cup 2022 मेगा इवेंट से बाहर हो गई हैं। चोट के कारण साउथ अफ्रीका की टीम की कैप्टन को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है।
साउथ अफ्रीका की टीम की लंबे समय से कप्तानी कर रहीं डैन वैन निकर्क की बायीं एड़ी फ्रैक्चर हो गयी है। इसे सही होने में काफी वक्त लगेगा और ऐसे में वे आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप से दूर रहेंगी, पिछले सप्ताह वैन अपने घर पर गीली सतह पर फिसल गई थीं। डैन वैन निकर्क की चोट काफी गंभीर बताई गई है। 8 टीमों वाले इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका की टीम भी अच्छी स्थिति में थी, लेकिन अब टूर्नामेंट के शुरू होने से डेढ़ महीने पहले ही टीम बैकफुट पर चली गई है। इस टूर्नामेंट से पहले 21 सदस्यीय ट्रेनिंग स्क्वाड का चयन हो चुका है।