• Home
  • News
  • World Hindi Day Special - By 2050, perhaps every fifth person in the world will speak in Hindi, the United Nations has also created a Twitter account in Hindi

विश्व हिंदी दिवस विशेष- 2050 तक दुनिया का शायद हर पांचवा व्यक्ति हिंदी में बात करे,संयुक्त राष्ट्र संघ भी बना चुका है हिंदी में ट्वीटर अकाउंट

editor
  • Kanchan Verma
  • January 10, 2022 04:01 AM
World Hindi Day Special - By 2050, perhaps every fifth person in the world will speak in Hindi, the United Nations has also created a Twitter account in Hindi

"राष्ट्र भाषा के बिना राष्ट्र गूंगा होता है" हिंदुस्तान की राष्ट्र भाषा हिंदी आज विश्व स्तर पर इंटरनेट की सबसे बड़ी भाषा बन चुकी है, जिसने अंग्रेजी भाषा को भी पछाड़ कर रख दिया है। हिंदी भाषा को आज़ादी के दो साल बाद ही भारत की आधिकारिक भाषा की मान्यता मिल गयी थी।आज हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारी भाषा हिंदी अब ग्लोबल हो गयी है, इतना ही नही विश्व की सबसे बड़ी ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में 18 हज़ार शब्द हिंदी के शामिल किए गए हैं।दुनिया आज हिंदी का लोहा मान रही है,आज 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में पूरी दुनिया मे हिंदी ही हिंदी का गुण गान हो रहा है।हिंदी भाषा को वैश्विक मंच का मिलना ये साबित करता है कि दुनिया कितनी भी बदल जाये पर भारत की हिंदी भाषा आज भी दुनिया की सबसे ताकतवर भाषा मानी जाती है।भारत के नेता या अभिनेता जब वैश्विक स्तर पर अपनी बात हिंदी में रखते है तो शायद ही कोई भारतीय ऐसा होगा जिसे अपनी मातृभाषा को विदेशी भूमि पर सुनने में गर्व महसूस ना होता हो। 

 

1977 में भाजपा सरकार विदेश मंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र के 32वें अधिवेशन में जब हिंदी में भाषण दिया था तब दूरदर्शन पर आ रहे समाचारों से उस वक्त भारतीयों की नज़र नही है रही थी। वसुधैव कुटुंबकम की परिकल्पना को समझाते हुए अटल बिहारी जी ने पूरे विश्व को एक परिवार के रूप में देख कर ये साबित कर दिया था कि आज भी भारत धर्मनिरपेक्ष देश है जो हर धर्म,हर देश को अपना ही परिवार समझता है।

 

हिंदी दिवस यूँ तो 14 सितंबर को भारत मे मनाया जाता है पर विश्व हिंदी दिवस को 10 जनवरी को मनाना दुनियाभर में हिंदी प्रचार प्रसार के लिए एक वातावरण तैयार करने के मकसद से ठीक नए साल के बाद तय किया गया था,आज से 45 साल पहले इस दिवस को मनाने की तैयारियां की गई थी,10 जनवरी 1975 को जब नागपुर में विश्व हिंदी सम्मेलन  की शुरुआत की गई थी ताकि पूरी दुनिया हिंदी भाषा की ताकत को समझ सके उसी दौरान ये निर्णय लिया गया कि इसी दिन विश्व हिंदी दिवस को हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार करने के लिए मनाया जाएगा।हिंदी को विदेशी धरती पर और ज़्यादा लोकप्रिय बनाने में भारतीय सिनेमा का भी एक बड़ा योगदान रहा है।बॉलीवुड फिल्मों और हिंदी फ़िल्मी गीतों को विश्व पटल पर खूब पसंद किया जाता है,खासकर रूस,अमेरिका, इंग्लैंड, चीन,और अरब देशों में बॉलीवुड फिल्मों के दीवाने मौजूद हैं। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ज़्यादातर हिंदी भाषा का ही प्रयोग करते है और करोड़ो लोजी उनकी फैन फॉलोइंग लिस्ट में शामिल हैं भारत के पीएम नरेंद्र मोदी भी ज़्यादातर अपने भाषणों में हिंदी भाषा का ही इस्तेमाल करते हैं और आज के दौर में नरेंद्र मोदी के मुकाबले शायद ही कोई इंटरनेट में ट्रेंड करता हो। हिन्दी भाषा की महत्ता को समझते हुए अभी हाल ही में संयुक्त राष्ट्र संघ ने अपना ट्वीटर एकाउंट हिंदी में शुरू किया इसके लिए बाकायदा एक हिंदी में वेबसाइट भी बनाई गई ।

 

आज पूरी दुनिया मे एक अरब 30 करोड़ से ज़्यादा लोग हिंदी बोलने और समझने में खासे निपुण हैं।इंटरनेट पर आज हिंदी की 94% मांग बनी हुई है,फिल्मों से लेकर अख़बारों और न्यूज़ चैनलों तक मे हिंदी का ही बोलबाला है। दुनिया के 176 विश्वविद्यालयों में हिंदी पढ़ाई जाती है ये किसी गौरव से कम नही है।आपको सुनकर ताज्जुब होगा हिंदी भाषा के कई शब्दों को अंग्रेज तो अंग्रेज और भी कई विदेशी भाषायी लोग इस्तेमाल करते है जैसे- जंगल,कर्मा,योगा, लूट,ठग,अवतार,बंगला इत्यादि।हिंदी भाषा को आज विश्व स्तर पर इतना पसंद किया जा रहा है कि 2050 तक दुनिया का शायद हर पांचवा व्यक्ति हिंदी में बात करे।


संबंधित आलेख: