• Home
  • News
  • World's most used search engine Google fined $98 million, who and why imposed such a huge fine? Click on the link to know

दुनियाभर में सबसे ज़्यादा यूज किये जाने वाले सर्च इंजन गूगल पर लगा 9.8 करोड़ डॉलर का जुर्माना,किसने और क्यों लगाया इतना बड़ा जुर्माना? जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें

editor
  • Kanchan Verma
  • December 25, 2021 07:12 AM
World's most used search engine Google fined $98 million, who and why imposed such a huge fine? Click on the link to know

दुनियाभर में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किये जाने वाले सर्च इंजन गूगल पर 9.8 करोड़ डॉलर का  जुर्माना लगा है जी हां इतना भारी जुर्माना रूस ने गूगल पर लगाया है।
दरअसल मास्को की एक अदालत ने अवैध सामग्री को हटाने में बार-बार विफल होने पर शुक्रवार को दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल पर भारी-भरकम जुर्माना लगाया है। रूसी अधिकारियों ने विदेशी तकनीकी दिग्गज पर दबाव डाला था लेकिन उसका पालन नहीं होने पर कोर्ट ने जुर्माना लगाया। 

कई कंपनियों पर की गई कार्रवाई
टेलीग्राम पर अदालत की प्रेस सर्विस ने कहा कि अमेरिकी फर्म पर 7.2 बिलियन रूबल, (9.8 करोड़ डॉलर या 8.6 करोड़ यूरो) का जुर्माना लगाये जाने की जानकारी साझा की है। गौरतलब है कि रूस ने हाल ही में दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों मेटा (फेसबुक), ट्विटर और अन्य विदेशी टेक दिग्गजों पर अपनी सामग्री को ठीक से मॉडरेट न करने और देश के मामलों में दखल देने का आरोप लगाते हुए उन पर जुर्माना लगाया है।
इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, जुर्माने की यह रकम गूगल की वार्षिक आय के प्रतिशत के आधार पर तय की गई थी। मेटा जिसकी इन्हीं आरोपों पर अदालत में सुनवाई हो रही है। उसको भी रेवन्यू-बेस्ड जुर्माने की चेतावनी दी गई है। 


न्यूज़ सोर्स:अमर उजाला


संबंधित आलेख: