वाह ! कबाड़ बेचकर 227.71 करोड़ रुपये हासिल कर बना दिया नया रिकॉर्ड, पढ़िए पूरी ख़बर
कबाड़ नाम सुनते ही जहाँ में बेकार समान याद आ जाता है। लेकिन सोचिये क्या कबाड़ बेचकर 227.71 करोड़ रुपये हासिल किए जा सकते है? जी हाँ! उत्तर रेलवे ने ये नया रिकॉर्ड बना दिया। रेल की पटरियों के किनारे और रेल परिसरों में पड़े कबाड़ को बेचकर उत्तर रेलवे ने पूरे 227.71 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। इस तरह उत्तर रेलवे अब स्क्रैप बिक्री यानी कबाड़ बेचने में भारतीय रेलवे और सार्वजनिक उपक्रमों में नम्बर वन पर पहुंच गया है। उत्तर रेलवे ने पटरियों के टुकड़ों,स्लीपरों,टाईबर,पानी की टँकीयो, केबिनों,क्वार्टरों, जैसे कबाड़ जिनसे सुरक्षा सम्बंधित जोखिम की संभावना बनी रहती है सबको बेचकर इतना पैसा हासिल किया। पिछले साल की तुलना में 146%अधिक राजस्व हासिल किया। पिछले साल उत्तर रेलवे ने 92.49 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया था जो कि इस वर्ष बढ़कर 227.71 करोड़ रुपए हो गया। ये आंकड़ा आश्चर्यजनक है। उत्तर रेलवे ने अगले साल का टारगेट 370 करोड़ रुपए रखा है।
फ़ोटो साभार:गूगल