• Home
  • News
  • Horrible road accident! Four including home guard jawan died

भीषण सड़क हादसा! होमगार्ड जवान समेत चार की मौत 

  • Tapas Vishwas
  • May 02, 2024
Horrible road accident! Four including home guard jawan died

चतरा और रांची के बॉर्डर पर स्थित पिपरवार के बेलवाटांड चौक पर बुधवार की रात भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में होमगार्ड जवान पंकज कुमार सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में एक बच्चा बुरी तरह से घायल भी हुआ है। झारखंड के चतरा जिले में तैनात होमगार्ड जवान पंकज कुमार, पंकज की पत्नी गुड़िया देवी और दोनों बच्चे राजदीप और सलोनी की रांची के पिपरवार में हुए सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में होमगार्ड जवान का एक और बेटा दीपराज बुरी तरह से घायल हुआ है। जिसका इलाज रांची के रिम्स अस्पताल में चल रहा है। 

खलारी डीएसपी राम नारायण चौधरी ने बताया कि होमगार्ड के जवान पंकज कुमार एक ही बाइक पर अपने तीन बच्चों और पत्नी को बिठाकर पिपरवार की तरफ लौट रहे थे, इसी दौरान एक चार पहिया वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक पर सवार चार लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई। जबकि होमगार्ड जवान का एक बेटा घटना स्थल पर बुरी तरह से घायल होकर पड़ा हुआ था जिसे पुलिस की सहायता से बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया। होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के अनुसार होमगार्ड के जवान के घायल बेटे की स्थिति भी बेहद खराब है। फिलहाल रिम्स में डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के लोग उसकी देखभाल कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार पंकज कुमार चतरा के टंडवा सीडीपीओ के यहां ड्यूटी पर तैनात थे। बुधवार की देर रात में टंडवा से ही रांची लौट रहे थे उसी दौरान यह हादसा हुआ। 


संबंधित आलेख: