• Home
  • News
  • Uttarakhand: A grand Tiranga Yatra took place in Rudrapur! The city reverberated with slogans of Bharat Mata Ki Jai

उत्तराखण्डः रुद्रपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा! भारत माता की जय के नारों से गूंजा शहर

  • Awaaz Desk
  • August 11, 2025
Uttarakhand: A grand Tiranga Yatra took place in Rudrapur! The city reverberated with slogans of Bharat Mata Ki Jai

रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर संत कबीर मंडल की ओर से गंगापुर रोड स्थित फुलसुंगा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व मेयर विकास शर्मा ने किया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर और भारत माता की जय व वंदेमातरम के नारों के साथ पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल बनाते रहे। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ दक्ष चौक से मेयर विकास शर्मा ने किया। तिरंगा यात्रा दक्ष चौक से शुरू होकर रायल इन्क्लेव, देव होम, कौशल्या वाटिका, कौशल्या इन्क्लेव, सर्वेश्वरी इन्क्लेव, नंद विहार, बत्रा कॉलोनी, कस्तूरी वाटिका, विजय लक्ष्मी कॉलोनी समेत विभिन्न कालोनियों से होकर पुनः दक्ष चौक पर आकर संपन्न हुई। मार्ग में शामिल कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने पूरे जोश के साथ तिरंगा यात्र का स्वागत किया। यात्रा पर जगह-जगह फूल बरसाए गए और बच्चों ने भी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का परिचय दिया।
 


संबंधित आलेख: