• Home
  • News
  • Uttarakhand: Leader of Opposition Arya called BJP's manifesto a 'jumla' letter! Asked- What happened to the old promises?

उत्तराखण्डः भाजपा के घोषणा पत्र को नेता प्रतिपक्ष आर्य ने बताया जुमला पत्र! पूछा- पुराने वादों का क्या हुआ?

  • Awaaz Desk
  • April 15, 2024
Uttarakhand: Leader of Opposition Arya called BJP's manifesto a 'jumla' letter! Asked- What happened to the old promises?

देहरादून। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि बीजेपी के मेनिफेस्टो लॉन्च में 1 घंटे 40 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, इसमें पत्रकारों से एक भी सवाल नहीं लिया गया। बीजेपी ने 30 मार्च 2024 को मेनिफेस्टो कमेटी बनाई और आज घोषणा पत्र जारी कर दिया। वहीं कांग्रेस की मेनिफेस्टो कमेटी का गठन दिसंबर 2023 में हुआ, इस कमेटी ने देश के हर वर्ग की आवाज सुनी और न्याय पत्र तैयार किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी के मेनिफेस्टो में सिर्फ 2 बार नौकरियों का जिक्र किया गया है, वो भी तब जब देश में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है। वहीं कांग्रेस 30 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा कर रही है। आर्य ने कहा कि भाजपा के वर्ष 2014-19 के घोषणापत्र में किए गये प्रमुख वादों का क्या हुआ? कहा कि हमारे 700 किसानों की शहादत हो गई, किसानों को दिल्ली आने से रोका गया, लेकिन बीजेपी के मेनिफेस्टो में एमएसपी के कानून की बात नहीं है। वहीं कांग्रेस किसानों को एमएसपी कानूनी गारंटी देने जा रही है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बीजेपी कहती है, महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंगे, लेकिन उन्हीं महिलाओं को आटे-दही पर जीएसटी देना पड़ रहा है। वहीं कांग्रेस की गारंटी है कि गरीब महिलाओं को सालाना 1 लाख रुपए, सरकारी नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। कहा कि इसलिए 2024 में पूरा भारत, न्याय का परचम लहराएगा! और इंडिया गठबंधन को विजय बनाएगा।


संबंधित आलेख: