अयोध्या पहुंचे मॉरीशस के प्रधानमंत्री! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया स्वागत, रामलला के दर्शन कर हुए अभिभूत

अयोध्या। माॅरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम आज अयोध्या के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी वीना रामगुलाम के साथ प्रभु रामलला के दर्शन किए। इससे पहले अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक सदर वेद प्रकाश गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सुजीत पांडेय, मंडलायुक्त राजेश कुमार, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर सहित अन्य ने उनका का स्वागत किया गया। जिसके पश्चात प्रधानमंत्री अयोध्या एयरपोर्ट से राम जन्मभूमि मंदिर के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए एयरपोर्ट अयोध्या से श्री राम जन्मभूमि तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री माॅरीशस के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में आगमन पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय, सदस्य अनिल मिश्र सहित अन्य पदाधिकारी ने स्वागत किया। जिसके बाद उन्होंने प्रभु श्री राम लला का पूरे विधि-विधान के साथ दर्शन पूजन किया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मंदिर निर्माण का अवलोकन किया और सचिव चंपत राय ने मंदिर निर्माण से संबंधित बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी से अवगत कराया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दिगम्बर अखाड़े में स्वागत हुआ, जहां उन्होंने संतों से मुलाकात की और साकेतवासी श्रीमद्जगतगुरू रामानन्दाचार्य पूज्य स्वामी हर्याचार्य जी महाराज की 17वीं पुण्यतिथि के कार्यक्रम में शामिल हुये। उन्होंने पूज्य स्वामी श्री हर्याचार्य जी महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कोटि कोटि नमन एवं भावपूर्ण श्रद्वांजलि अर्पित की गयी। इस दौरान जगतगुरू रामानन्दाचार्य स्वामी जी महाराज, अर्पित दास जी महाराज, राजू दास जी महाराज, संतोषाचार्य जी महाराज, राम लखन दास जी महाराज, सूर्य प्रताप शाही, गिरीशपति त्रिपाठी, वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, चन्द्रभानु पासवान, अभय सिंह, संजीव सिंह, कमलेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
संबंधित आलेख:
