• Home
  • News
  • Baloch Liberation Army got a big success! ISI agent Babul Hassani was blown up along with his car

बलूच लिबरेशन आर्मी को मिली बड़ी सफलता! आईएसआई एजेंट बाबुल हस्सानी को गाड़ी समेत उड़ाया

  • Awaaz Desk
  • June 02, 2025
Baloch Liberation Army got a big success! ISI agent Babul Hassani was blown up along with his car

नई दिल्ली। पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां बलूचिस्तान के विद्रोही गुट बलूच लिबरेशन आर्मी के स्पेशल टैक्टिकल ऑपरेशन स्क्वॉड ने क्वेटा में एक ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तानी सेना के एक प्रमुख एजेंट बाबुल मुहम्मद हसनी को मार गिराया। खबरों के मुताबिक यह ऑपरेशन बीएलए की खुफिया शाखा "ZIRAB" की तरफ से दी गई खुफिया जानकारी के आधार पर चलाया गया था। BLA के लड़ाकों ने क्वेटा के बरूरी रोड पर स्टॉप एरिया में पाकिस्तानी सेना के एजेंट मुहम्मद हसनी की गाड़ी को मैग्नेटिक आईईडी के जरिए निशाना बनाया। विस्फोट से मुहम्मद हसनी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी मुहम्मद अमीन गंभीर रूप से घायल हो गया। आईईडी विस्फोट में गाड़ी पूरी तरह से नष्ट हो गई। बाबुल मुहम्मद हसनी पाकिस्तानी सेना और उसकी खुफिया एजेंसियों का एक प्रमुख एजेंट था। जिहादी स्क्वॉड एजेंट जकारिया मुहम्मद हसनी के साथ उसके सीधे संबंध थे। मुहम्मद हसनी कलात में एक सशस्त्र गिरोह का नेतृत्व करता था जो शहर और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय था। मुहम्मद हसनी ने एक यातना कक्ष भी बना रखा था बलूच युवाओं को जबरन गायब किया जाता था और उन्हें यातनाएं दी जाती थीं। उसके गिरोह ने कई इलाकों में चौकियां स्थापित कीं और सशस्त्र गश्ती की थीं। इसी के साथ ही बीएलए ने चेतावनी दी है कि जो लोग पाकिस्तानी सेना के साथ मिलकर बलूचों के खिलाफ काम कर रहे हैं, वो बीएलए के सामने आत्मसमर्पण करें या फिर उनका हश्र भी मुहम्मद हसनी जैसा ही होगा।


संबंधित आलेख: