यूपी के कन्नौज में बड़ा हादसा! रेलवे स्टेशन पर गिरा लेंटर, मलबे में दबे कई मजदूर

कन्नौज। यूपी के कन्नौज में आज शनिवार को एक बहुत बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन स्टेशन भवन का लेंटर अचानक गिर गया। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। हादसे में कई लोगों के दबे होने की खबर सामने आई है, फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। वहीं अबतक बचाए गए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार स्टेशन की दूसरी मंजिल पर निर्माणाधीन लिंटल उस समय अचानक गिर गया जब मजदूर निर्माण कार्य में व्यस्त थे। यह घटना इतनी अचानक हुई कि मजदूरों को संभलने का बहुत कम समय मिला। स्थानीय लोगों और रेलवे प्रशासन की शिकायत पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शी महेश कुमार ने बताया कि हमें खाना मिला और मैं वो खाने चला गया। इसके बाद पहला मसाले का पहला चक्कर बना। इसके बाद कुछ ही पल में एक पैर मेरा जनरेटर पर रखा हुआ था और एक पैर मशीन पर रखा हुआ था। यहां पर लगभग 40 से 50 लोग थे। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अमला रेस्क्यू में जुटा हुआ है।