• Home
  • News
  • Bihar: Amid election fever, a political storm erupts in Mokama! Patna police arrest strongman Anant Singh in connection with the murder of Dularchand Yadav.

बिहारः चुनावी सरगर्मी के बीच मोकामा में बढ़ा सियासी तूफान! दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में पटना पुलिस ने बाहुबली अनंत सिंह को किया गिरफ्तार

  • Awaaz Desk
  • November 02, 2025
Bihar: Amid election fever, a political storm erupts in Mokama! Patna police arrest strongman Anant Singh in connection with the murder of Dularchand Yadav.

पटना। बिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां मोकामा सीट से प्रत्याशी अनंत सिंह को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अनंत सिंह पर हाल ही में दुलारचंद यादव की हत्या के आरोप हैं। कुछ दिन पहले दुलारचंद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना गुरुवार को मोकामा में हुई, जो पटना जिले में आता है, लेकिन शहर से 100 किलोमीटर दूर है। दुलारचंद यादव के भतीजे पीयूष प्रियदर्शी मोकामा से जन सुराज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। दुलारचंद यादव के समर्थकों ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल की मोकामा से प्रत्याशी वीणा देवी की कार पर पथराव किया था। पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने कहा कि 30 अक्टूबर को 2 प्रत्याशियों के गुटों में झड़प हो गई। पथराव हुआ, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद एक शव बरामद किया गया। मृतक 75 वर्षीय दुलारचंद यादव, उसी गांव के निवासी थे जहां यह झड़प हुई थी। दोनों पक्षों ने मामला दर्ज कराया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। साक्ष्यों, प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों और मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ऐसा प्रतीत होता है कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया गया और यह एक गंभीर मामला है। यह पाया गया कि यह सब प्रत्याशी अनंत सिंह की मौजूदगी में हुआ, जो इस मामले में मुख्य आरोपी भी हैं। अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके साथी मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम को भी उनके साथ गिरफ्तार किया गया है। तीनों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा और उचित जांच की जाएगी। एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने आगे कहा कि हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही और गिरफ्तारियां की जाएंगी। सीआईडी ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। दोनों समूहों के लोगों को पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने और कानून.व्यवस्था की समस्या पैदा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हत्या के तीनों आरोपियों ने आत्मसमर्पण नहीं किया है। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने कहा कि हम जल्द से जल्द अदालत से उनकी रिमांड लेने की कोशिश करेंगे और अपनी जांच शुरू करेंगे।


संबंधित आलेख: