• Home
  • News
  • Uttarakhand: Bulldozer roared again in the middle of the night! The tomb built outside Doon Hospital was removed

उत्तराखण्डः आधी रात में फिर गरजा बुलडोजर! दून अस्पताल के बाहर बनी मजार हटाई

  • Awaaz Desk
  • April 26, 2025
Uttarakhand: Bulldozer roared again in the middle of the night! The tomb built outside Doon Hospital was removed

देहरादून। उत्तराखण्ड में अवैध मजारों के खिलाफ एक्शन जारी है। पिछले दिनों जहां ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में आधी रात को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए इंद्रा चौक पर बनी मजार को हटाया था, वहीं अब देहरादून में भी रात में प्रशासन का बुलडोजर गरजा है। प्रशाासन ने देर रात देहरादून की चर्चित और दून अस्पताल के बाहर बनी मजार को गिरा दिया गया। यह मजार दून अस्पताल के गेट पर बनी हुई थी। बताया जाता है कि ऋषिकेश के किसी व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर इस मजार की शिकायत कर जांच करने की मांग की थी। जांच करने के बाद मजार अवैध पाई गई और प्रशासन ने बुलडोजर से इसे गिरा दिया। देहरादून प्रशासन ने जांच के बाद इस मजार को सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करके बनाना पाया। अब इस मजार को ध्वस्त किया गया है। मजार के मलबे से कोई अवशेष नहीं मिले हैं। बताया जाता है कि सीएम हेल्प लाइन पोर्टल पर ऋषिकेश के रहने वाले व्यक्ति ने इस मजार की एक शिकायत दर्ज की थी। जांच के बाद इसे अवैध पाया गया। जांच के लिए नगर प्रशासन द्वारा अवैध संरचना के भूमि संबंधी दस्तावेजों की जांच करने के निर्देश दिए गए। देर रात राजस्व, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, दून अस्पताल प्रशासन और अन्य विभागों में इस बारे में जांच की गई।


संबंधित आलेख: