• Home
  • News
  • Uttarakhand: Disabled people march towards CM's residence! Officials arrived on information of protest, police detained many people

उत्तराखण्डः दिव्यागों का मुख्यमंत्री आवास कूच! प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे अधिकारी, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया

  • Awaaz Desk
  • September 08, 2025
Uttarakhand: Disabled people march towards CM's residence! Officials arrived on information of protest, police detained many people

देहरादून। पेंशन बढ़ोत्तरी और रोजगार समेत विभिन्न मांगों को लेकर आज दिव्यांगों ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें हाथीबड़कला पर रोका, लेकिन लेकिन दिव्यांग मुख्यमंत्री आवास तक पहुंच गए। इस दौरान दिव्यांगों ने मुख्यमंत्री आवास के सामने जमकर प्रदर्शन किया। दिव्यांगों ने मांग रखी कि उनकी पेंशन को 1500 से बढ़ाकर पांच हजार रुपये किया जाए। इसके अलावा बिना इंटरेस्ट के लोन दिया जाए। साथ ही दिव्यांगों ने विभिन्न मांगे रखी। इधर प्रदर्शन की सूचना मिलते ही एसएसपी अजय सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर बाद भी जब प्रदर्शनकारी नहीं मानें तो पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया। प्रदर्शन में दिव्यांगों के विभिन्न संगठन शामिल हुए। 


संबंधित आलेख: