बड़ा हादसाः दिल्ली के मुस्तफाबाद में गिरी 4 मंजिला बिल्डिंग! छह की मौत की खबर, अचानक उठा धूल का गुबार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां मुस्तफाबाद इलाके में शुक्रवार देर रात एक चार मंजिला इमारत ढह गई, जिसके मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। दिल्ली पुलिस के अनुसार इमारत ढहने से छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 28 लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं। इस बिल्डिंग मे कई परिवार रहते थे। एनडीआरएफ और दिल्ली फायर सर्विस की टीम लगातार 6 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन मे जुटी हुई है। दमकल विभाग के ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने कहा कि हमें सुबह करीब 2ः50 बजे एक मकान ढहने की सूचना मिली थी। हम मौके पर पहुंचे और पाया कि पूरी इमारत ढह गई है और हमें लोगों के मलबे में फंसे होने की सूचना मिली। एनडीआरएफ और दमकल विभाग लोगों को बचाने के लिए काम कर रही है। मुस्तफाबाद इलाके में बिल्डिंग गिरने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें देखा जा रहा है कि आधी रात को बिल्डिंग तास के पत्तों की तरह ढह गई। इमारत गिरने से धुंआ-धुंआ सा हो गया। जब बिल्डिंग गिरी उस समय रात के दो बजकर 39 मिनट हो रहे थे। बताया जा रहा है कि इमारत ढहने के समय इसके अंदर 20 से अधिक लोग थे, जिनमें से 10 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। इनमे से छह लोगों को मृत घोषित किया गया है। बाकी लोगों का इलाज चल रहा है। मलबे में फंसे अन्य लोगों को बाहर निकालने के लिए के रेस्क्यू अभियान चल रहा है। जो इमारत गिरी है वह चार मंजिला एल आकार की थी। मृतकों में से एक के रिश्तेदार शहजाद अहमद ने बताया कि इमारत रात करीब 2.30 से 3 बजे गिरी। यह चार मंजिला इमारत थी। मेरे दो भतीजे मर गए हैं। मेरी बहन, बहनोई और भतीजी भी घायल हैं। वे जीटीबी अस्पताल में भर्ती हैं।