• Home
  • News
  • Nainital: Khichdi Mahabhog organized in Nainital on Makar Sankranti! Shri Ram Sevak Sabha served Prasad

नैनीतालः मकर संक्रांति पर नैनीताल में हुआ खिचड़ी महाभोग का आयोजन! श्री राम सेवक सभा ने परोसा प्रसाद

  • Awaaz Desk
  • January 14, 2025
 Nainital: Khichdi Mahabhog organized in Nainital on Makar Sankranti! Shri Ram Sevak Sabha served Prasad

नैनीताल। मकर संक्रांति के मौके पर श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित खिचड़ी महाभोग में आज सैकड़ों लोगों ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया गया। बता दें कि भगवान सूर्य एवं शनि को प्रिय खिचड़ी को पूर्ण भोजन माना गया है जिसमें पोषक तत्व होते हैं तथा माघ मास में खिचड़ी खाना शुभ माना जाता है। इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर अध्यक्ष मनोज साह, उपाध्यक्ष अशोक साह, महासचिव जगदीश बावड़ी, राजेंद्र बिष्ट, बिमल चौधरी, विमल साह, पूर्व महासचिव मुकुल जोशी सहित पूर्व विधायक संजीव आर्य, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी, डॉ. मनोज बिष्ट गुड्डू, मोहित लाल साह, आशु बोरा, प्रो. ललित तिवारी, राजीव लोचन साह, बबली, गिरीश भट्ट, चंद्र प्रकाश साह, दिनेश चंद्र, आनंद बिष्ट, मनोज जोशी, देवेंद्र लाल साह, दिनेश भट्ट, भगवान कुंवर, भुवन बिष्ट, रूचिर शाह, गोविंद आदि ने सहयोग किया। वहीं अध्यक्ष मनोज साह ने बताया कि बसंत आंचमी के अवसर पर 2 फरवरी को सामूहिक उपनयन संस्कार सभा भवन में आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए पंजीकरण किए जा रहे हैं।


संबंधित आलेख: