• Home
  • News
  • Uttarakhand: The doors of Hemkund Sahib and Lokpal Laxman Temple closed for the winter season! A wave of faith surged.

उत्तराखण्डः शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट! उमड़ा आस्था का सैलाब

  • Awaaz Desk
  • October 10, 2025
Uttarakhand: The doors of Hemkund Sahib and Lokpal Laxman Temple closed for the winter season! A wave of faith surged.

चमोली। हेमकुंड साहिब के कपाट आज शुक्रवार को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इसी के साथ लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी बंद हो गए हैं। कपाट बंद होने की प्रक्रिया सुबह 10 बजे सुखमणी साहिब के पाठ के बाद शुरू हुई। बता दें कि सिखों के पवित्र स्थल हेमकुंड साहिब में शुक्रवार को इस साल की अंतिम अरदास की गई। इसके बाद शीतकाल के लिए कपाट बंद कर दिए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि सुखमणी साहिब के पाठ के बाद कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हुई। कीर्तन के बाद गुरुग्रंथ साहिब को सचखंड में सुशोभित करने के बाद दोपहर एक बजे शीतकाल के लिए कपाट बंद कर दिए गए। इधर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर बंद कर दिए गए। लक्ष्मण लोकपाल मंदिर और हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा एक ही परिसर में विराजमान हैं। वहीं अभी तक हेमकुंड साहिब में दर्शन के लिए दो लाख 72 हजार श्रद्धालु पहुंचे।


संबंधित आलेख: