• Home
  • News
  • International Day of Rural Women: International Rural Women's Day today! Women are contributing to food security

ग्रामीण महिलाओं का अंतर्राष्ट्रीय दिवस:अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस आज! महिलाएं कर रहीं खाद्य सुरक्षा में योगदान

editor
  • Tapas Vishwas
  • October 15, 2023 10:10 AM
International Day of Rural Women: International Rural Women's Day today! Women are contributing to food security

हर साल 15 अक्टूबर को 'अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस' मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा की ओर से 18 दिसंबर 2007 को प्रस्ताव पारित कर अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस' मनाने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद 2008 से हर आज 15 अक्टूबर को यह मनाया जाता है। इसका उद्देश्य स्वदेशी व ग्रामीण महिलाओं की खाद्य सुरक्षा और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन में उनकी भूमिका और योगदान को यादगार बनाने का अवसर होता है। 

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के कई लक्ष्य हैं. संयुक्त राष्ट्र की ओर से 2030 के लिए निर्धारित सतत विकास लक्ष्यों के लिए 17 लक्ष्य तय किये गए हैं। इनमें से महत्वपूर्ण दूसरा लक्ष्य शून्य भूख और पांचवां लक्ष्य लैंगिक समानता को पूरा करना है। वहीं खाद्य प्रणालियों को बदलने का आह्वान किया गया है ताकि सभी लोगों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध हो सकता है। इसे पूरा करने में ग्रामीण युवतियां और महिलाएं भाग लें और वे स्वयं भी लाभान्वित हों। अंतरराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस 2023 के लिए थीम 'सबके लिए अच्छा भोजन तैयार करने वाली ग्रामीण महिलाएं' रखा गया है। इसका उद्देश्य दुनिया भर की खाद्य प्रणालियों में ग्रामीण महिलाओं और लड़कियों के योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मान देना है। बता दें कि खेतों में फसलों के उत्पादन, प्रसंस्करण, खाद्य पदार्थों को तैयार करने से लेकर सप्लाई चेन के माध्यम से हमारी थालियों तक पहुंचाने में महिलाओं का अमूल्य योगदान है। विषम परिस्थितियों के बाद भी महिलाएं काम को अंजाम देती हैं। लेकिन उन्हें पुरुषों की तुलना में कम भुगतान और सुविधाएं मिलाती हैं। कम आय के साथ उन्हें अधिक असुरक्षा का सामना करना पड़ता है। 
 


संबंधित आलेख: