• Home
  • News
  • Nainital: Harela Mahotsav celebrated in Kumaon University on the theme 'Ek Ped Maa Ke Naam'! Vice Chancellor Prof. Rawat planted trees, took pledge to protect the environment

नैनीतालः कुमाऊं विश्वविद्यालय में ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम पर मनाया गया हरेला महोत्सव! कुलपति प्रो. रावत ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

  • Awaaz Desk
  • July 13, 2024
Nainital: Harela Mahotsav celebrated in Kumaon University on the theme 'Ek Ped Maa Ke Naam'! Vice Chancellor Prof. Rawat planted trees, took pledge to protect the environment

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हरेला महोत्सव का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम 'एक पेड़ मां के नाम' पर आधारित रही। महोत्सव का शुभारम्भ कुलपति प्रो. दीवान एस रावत ने भौतिकी विभाग के सामने बांज का पौधा रोप कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत में एम.एससी. वनस्पति विज्ञान के तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने कुलपति प्रो. दीवान एस रावत का स्वागत परिजात हरसिंगार का पौधा भेंट कर किया। यह पौधा स्वर्ग से पृथ्वी पर आया माना जाता है और इसे शुभता का प्रतीक माना जाता है। इस महोत्सव का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता फैलाना है। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों और छात्रों ने इस पहल में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, जिससे परिसर में हरियाली और सुंदरता का माहौल बना। इस मौके पर कुलपति प्रो. रावत ने कहा कि हरेला महोत्सव हमें प्रकृति से जोड़ता है और हमारे पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति हमारी जिम्मेदारी को याद दिलाता है। हमें अपना भविष्य सुरक्षित रखने के लिए अपने पर्यावरण की देखभाल करनी चाहिए और अपने आस-पास अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए ताकि हमारी धरती हरी-भरी और स्वच्छ बनी रहे। विजिटिंग प्रोफेसर निदेशालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारियों, संकाय सदस्यों और छात्रों ने भी भाग लिया और 'एक पेड़ मां के नाम' थीम को सफल बनाने में सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन  निदेशक विजिटिंग प्रोफेसर निदेशालय प्रो. ललित तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर निदेशक डीएसबी परिसर प्रो. नीता बोरा शर्मा, संकायाध्यक्ष विज्ञान प्रो. चित्रा पांडे,  संकायाध्यक्ष छात्र  कल्याण प्रो. संजय पंत, प्रो. राजीव उपाध्याय, प्रो. गीता तिवारी, प्रो. नीलू लोधियाल, प्रो. सुषमा टम्टा, प्रो. गिरीश रंजन तिवारी, डॉ. विजय कुमार, डॉ. प्रियंका रूबली, डॉक्टर दीपिका गोस्वामी, डॉ. सीमा चौहान, छात्र संघ सचिव हिमांशु मेहरा, महासंघ सचिव भावेश सोंटी याल, नंदा बल्लभ पालीवाल, कुंदन, गोपाल बिष्ट, वसुंधरा, दिशा, कुंजिका, आनंद, स्वाति, शिवानी रावत, अंजली, विदुषी, कृतिका, दीपक अग्री सहित अन्य  विद्यार्थियों ने भी पौंधरोपण किया।


संबंधित आलेख: