• Home
  • News
  • Chief Minister Naib Singh Saini released the poster of 'Clean Kurukshetra, My Kurukshetra, My Pride' and administered the oath of cleanliness

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वच्छ कुरुक्षेत्र,मेरा कुरुक्षेत्र,मेरा अभिमान’ पोस्टर का किया विमोचन और स्वच्छता की दिलाई शपथ

  • Awaaz Desk
  • August 24, 2025
Chief Minister Naib Singh Saini released the poster of 'Clean Kurukshetra, My Kurukshetra, My Pride' and administered the oath of cleanliness

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र अब स्वच्छता में देश का सबसे स्वच्छ और सुंदर शहर बनेगा। इस गीता स्थली को स्वच्छ बनाने के लिए 11 सप्ताह का एक मिशन निर्धारित किया गया है। इस मिशन के तहत 24 अगस्त से 7 नवंबर तक ‘स्वच्छ कुरुक्षेत्र-मेरा कुरुक्षेत्र-मेरा अभिमान’ हर गली, हर कौने के साथ स्वच्छ हरियाणा की पहचान बनेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को गीता ज्ञान संस्थानम, कुरुक्षेत्र में जिला प्रशासन की तरफ से ‘स्वच्छ कुरुक्षेत्र-मेरा कुरुक्षेत्र-मेरा अभिमान’ कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, हरियाणा के पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने जिला प्रशासन की तरफ से ‘स्वच्छ कुरुक्षेत्र-मेरा कुरुक्षेत्र-मेरा अभिमान’ पोस्टर का विमोचन किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र के नागरिकों व अधिकारियों को स्वच्छता की शपथ दिलवाई और विधिवत रूप से 24 अगस्त से 7 नवंबर तक 11 सप्ताह के स्वच्छता मिशन का शंखनाद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025 के तहत कुरुक्षेत्र के हर गली, मोहल्ले को स्वच्छ बनाने के लिए एक जन आंदोलन चलाया जाएगा। इस मिशन को पूरा करने के लिए थानेसर नगर परिषद के 32 वार्डों में कमेटियों का गठन कर दिया गया है। इस मिशन को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने योजना तैयार कर ली है। सभी अधिकारी इस 11 सप्ताह में दिन रात एक करके कुरुक्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाएंगे ताकि कुरुक्षेत्र देश का सबसे स्वच्छ व सुंदर शहर बन सके। यह तभी संभव हो सकेगा जब कुरुक्षेत्र का प्रत्येक नागरिक स्वेच्छा के साथ सरकार और प्रशासन का सहयोग करेगा। जब सभी मिलकर स्वच्छता मिशन को आगे बढाएंगे तो निश्चित ही स्वच्छ कुरुक्षेत्र का मिशन सफल होगा।


संबंधित आलेख: