• Home
  • News
  • Mosque dispute deepens again in Shimla! Strong demonstration by Hindu organizations, Hanuman Chalisa recited on the road

शिमला में फिर गहराया मस्जिद विवाद! हिन्दू संगठनों का जोरदार प्रदर्शन, सड़क पर किया हनुमान चालीसा का पाठ

  • Awaaz Desk
  • September 14, 2024
Mosque dispute deepens again in Shimla! Strong demonstration by Hindu organizations, Hanuman Chalisa recited on the road

नई दिल्ली। शिमला में संजौली मस्जिद का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर एक बार फिर हिन्दू संगठन सड़क पर उतर आए हैं और हनुमान चालीसा का पाठ किया। प्रदर्शनकारियों ने मस्जिद के अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ नाराजगी जताई। शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराते हुए लोगों ने प्रशासन से मुद्दों को हल करने की मांग की। कुल्लू के अखाड़ा बाजार में लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर कहा कि मस्जिद का निर्माण अवैध रूप से किया गया है और यह क्षेत्र में अतिक्रमण का हिस्सा है। विरोध करने वाले लोगों ने प्रशासन से इस अवैध निर्माण को तुरंत हटाने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि धार्मिक स्थलों के निर्माण में कानूनी प्रक्रिया का पालन होना चाहिए। बिना अनुमति के निर्माण से व्यवस्था पर असर पड़ता है। प्रशासन ने विरोध प्रदर्शनों को संज्ञान में लेते हुए स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। संजौली मस्जिद विवाद को लेकर सुन्नी व्यापार मंडल ने 'बंद' का आह्वान किया था। इस आह्वान के बाद कस्बे के बाजार बंद रहे। यह बंद संजौली मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद के विरोध में बुलाया गया था। सुन्नी व्यापार मंडल के बंद के चलते स्थानीय व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा है, लेकिन व्यापारियों ने इस बंद को समर्थन देते हुए प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है। व्यापार मंडल ने प्रशासन से मस्जिद से संबंधित मुद्दों के समाधान की मांग की।


संबंधित आलेख: