• Home
  • News
  • Nainital: 14th Monsoon Marathon! Mayang and Arpita got first place, participants were honored

नैनीतालः 14वीं मानसून मैराथन! मयांग और अर्पिता ने पाया पहला स्थान, सम्मानित हुए प्रतिभागी

  • Awaaz Desk
  • September 14, 2025
Nainital: 14th Monsoon Marathon! Mayang and Arpita got first place, participants were honored

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में आज 14वीं मानसून मैराथन आयोजित की गई। इस दौरान डीएसए मैराथन में दौड़ने के लिए देश-विदेश के धावकों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय युवा भी जुटे। ‘रन टू लिव’ संस्था द्वारा आयोजित मैरेथन में मैन, वीमेन और वेट्रेन वर्ग में 21 किलोमीटर के 10 दस किलोमीटर, 5 किलोमीटर और रन फ़ॉर फन का आयोजन किया गया। इस मौके पर नैनीताल के पूर्व जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने फ्लैग ऑफ किया। धावकों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर स्वर्ण, कांस्य और रजत पदक जीते। 21 किलोमीटर पुरुष ओपन प्रतियोगिता में पहले स्थान पर मयांग, दूसरे स्थान पर संतोष, जबकि तीसरे स्थान कमल बिष्ट ने बाजी मारी। जबकि 21 किलोमीटर महिला ओपन प्रतियोगिता में पहले स्थान पर अर्पिता सैनी, जबकि दूसरे स्थान पर अनिशा और तीसरे स्थान पर साधना ने बाजी मारी। 21 किलोमीटर पुरुष वर्ग में पहले स्थान पर रहे धावक मयांग ने अपनी जीत को अपने विश्वास की सफलता बताते हुए कहा कि आगे वो बड़े प्लेटफार्म में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं।


संबंधित आलेख: