नैनीताल: साहित्य एवं कला महोत्सव! 1 नवंबर को होगा आगाज
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में 1 और 2 नवंबर को साहित्यकारों का जमावडा लगने जा रहा है, जिसमें बॉलीवुड से संबंध रखने वाले व्यक्तित्व व साहित्यकार समेत प्रदेश ही नही बल्की देश भर के नमी साहित्यकार मौजूद रहेंगे। हिमालयन इकोज़, कुमाऊं साहित्य एवं कला महोत्सव, इस वर्ष अपना दसवां संस्करण मना रहा है। जिनमें स्टीफन ऑल्टर - लेखक और प्रकृतिवादी (मुज़फ़्फ़र अली - फ़िल्म निर्माता, चित्रकार और डिज़ाइनर,अलका पांडे - कला इतिहासकार और क्यूरेटर समेंत सामिल है। जो कुमाऊं में
के लिटेचर एव आर्टस पर अपने विचार प्रस्तुत करेगे। कार्यक्रम आयोजित करा रही संस्था कि संस्थापक जानवी प्रसाद ने बताया कि इस कार्यक्रम का उददेश्य कुमाऊं के साहित्य के साथ यहां के लघु उद्योग को देश, विदेशों तक पहुचाना है। साथ ही युवाओ को भी साहित्य के प्रति जोडना है, ताकि कुमाऊं के साहित्य और यहां के साहित्यकार अपने आप में मिशाल हैं, जिनको लोगों तक लाना आवश्यक है। लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता जान्हवी प्रसाद द्वारा स्थापित और लेखिका एवं जयपुर साहित्य महोत्सव की सह-निदेशक नमिता गोखले द्वारा निर्देशित - दोनों नैनीताल से हैं, यह महोत्सव अपने संस्थापक के पैतृक निवास, ऐतिहासिक एबॉट्सफ़ोर्ड एस्टेट (प्रसाद भवन) में लौटता है लेखिका और सामाजिक उद्यमी जान्हवी प्रसाद द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन किया जाएगा जो उनके समय के नैनीताल को को नहीं पीढ़ी से रूबरू कर आएगी। हिमालयन इकोज़, कुमाऊँ साहित्य एवं कला महोत्सव में देश भर के जाने माने साहित्यकार सिरकत करेगे।