• Home
  • News
  • Relationship disgraced: Real brothers raped sister, minor got pregnant, accused arrested

शर्मशार हुआ रिश्ता: सगे भाईयों ने बहन से किया रेप, प्रेगनेंट हुई नाबालिग,आरोपी गिरफ्तार

  • Tapas Vishwas
  • February 24, 2024
Relationship disgraced: Real brothers raped sister, minor got pregnant, accused arrested

नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में श्रीनगर पुलिस ने दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों के संबंध में युवती ने कोर्ट के सामने अपने बयान दिए थे। जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों भाईयों की गिरफ्तारी की है। दोनों आरोपी भाईयों में एक भाई ने पूर्व में दो शादियां की हैं। बहरहाल पुलिस अब दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है। दोनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। 

घटनाक्रम के अनुसार 20 फरवरी को एक व्यक्ति ने महिला थाना श्रीनगर में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया था कि उसकी नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए युवती के बयान के आधार पर सतीश लाल उम्र 26 निवासी ग्राम भेलगढ़ और वासुदेव कुमार उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता ने श्रीनगर के संयुक्त अस्पताल में नवजात बच्चे को जन्म दिया था। दोनों भाइयों में सतीश लाल नाम का आरोपी चालक का काम करता है जबकि वासुदेव नाम का आरोपी पारंपरिक बाध्य यंत्र वादक है। वहीं श्रीनगर कोतवाल सतवीर सिंह बिष्ट ने बताया के मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोनों ही आरोपी सगे भाई हैं। इससे पहले पौड़ी जिले के थाना क्षेत्र पैठाणी के एक गांव में दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार अदालत में पेश किया था जहां से उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। 


संबंधित आलेख: