• Home
  • News
  • Sensational: Heavy firing in Nandnagar, Delhi! Stampede broke out in the area, ASI died

सनसनीखेजः दिल्ली के नंदनगरी में ताबड़तोड़ फायरिंग! इलाके में मची भगदड़, एएसआई की मौत

  • Awaaz Desk
  • April 16, 2024
Sensational: Heavy firing in Nandnagar, Delhi! Stampede broke out in the area, ASI died

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नंदनगरी में एक शख्स ने दो लोगों को गोली मार दी। इसके बाद शख्स ने खुद को भी गोली से उड़ा दिया। घटना मीत नगर फ्लाईओवर पर हुई। मृतक दिनेश शर्मा दिल्ली पुलिस में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर थे। घटना आज दोपहर करीब 11ः45 बजे हुई जब मीत नगर फ्लाईओवर पर मुकेश नाम के शख्स ने अचानक से अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलीबारी में 30 साल के अमित कुमार का इलाज हॉस्पिटल में जारी है। जानकारी के मुताबिक, मुकेश कुमार ने अचानक से 7.65 एमएम की पिस्टल से अचानक ही गोली चलानी शुरू कर दी। पहली गोली एक बाइक पर चलाई लेकिन बाइक सवार की किस्मत अच्छी थी कि वह बाल-बाल बच गया तभी पीछे से दिनेश शर्मा आ रहे थे जिस पर मुकेश ने गोली चला दी। दिनेश शर्मा को जब अस्पताल ले जाया गया तब तक देर हो चुकी थी उनकी मौत हो चुकी थी। इसके तुरंत बाद मुकेश ने स्कूटी पर जा रहे अमित पर गोली चलाई। गोली अमित के कमर में लगी फिलहाल अमित का इलाज अस्पताल में जारी है। एएसआई दिनेश शर्मा दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच में तैनात थे। जब गोलीबारी की घटना हुई तो वह अपनी मोटरसाइकिल DL4SV-3934 पर यात्रा कर रहे थे और इसी दौरान आरोपी ने गोली चला दी और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल शख्स की पहचान अमित कुमार उम्र (30 साल) के रूप में हुई है जो शिव विहार, करावल नगर के रहने वाले हैं। उनके कमर में गोली लगी है। घटना के वक्त वह अपनी स्कूटी से जा रहे थे। उन्हें जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।


संबंधित आलेख: