Big Breaking: सड़क पर उतरी आप! भाजपा दफ्तार की ओर किया कूच, बीजेपी पर ‘ऑपरेशन झाडू’ चलाने का आरोप

नई दिल्ली। पार्टी नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल सड़क पर उतरे। इस दौरान आतिशी, संजय सिंह, राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के अन्य नेता भी केजरीवाल के साथ भाजपा दफ्तर की ओर कूच किया। हांलाकि कुछ ही देर में उनका प्रदर्शन खत्म हो गया। भाजपा दफ्तर की ओर बढ़ने से पहले केजरीवाल ने पार्टी मुख्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर आप को खत्म करने के लिए ‘ऑपरेशन झाड़ू’ चलाने का आरोप लगाया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और BJP ने आम आदमी पार्टी को कुचलने के लिए ‘Operation झाड़ू’ शुरू किया है। प्रधानमंत्री का कहना है कि AAP बहुत तेजी से बढ़ रही है, यह प्रधानमंत्री के शब्द हैं जो मुझे उन लोगों ने बताया जो उनसे मिले हैं। प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि AAP बहुत तेजी से बढ़ रही है और आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर और कई राज्यों में AAP भाजपा को चुनौती दे सकती है इसलिए इसके पहले कि AAP चुनौती बने AAP को पहले ही कुचल देना जरूरी है। केजरीवाल ने आगे कहा कि ये लोग ‘Operation झाड़ू’ के तहत हमारे बड़े नेताओं को गिरफ़्तार करेंगे। हमारे Bank Account सीज किए जाएंगे और हमारा दफ़्तर ख़ाली करके हमें सड़कों पर लायेंगे। उन्हें लगता है कि ऐसे ये आम आदमी पार्टी को ख़त्म कर देंगे। लेकिन ऐसा होगा नहीं, क्योंकि AAP देश के 140 करोड़ लोगों के सपने की पार्टी है।