• Home
  • News
  • BJP's 46th foundation day is being celebrated with great pomp in Uttarakhand! CM Dhami hoisted the flag, shared the picture on social media

उत्तराखण्ड में धूमधाम से मनाया जा रहा भाजपा का 46वां स्थापना दिवस! सीएम धामी ने फहराया झंडा, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

  • Awaaz Desk
  • April 06, 2025
BJP's 46th foundation day is being celebrated with great pomp in Uttarakhand! CM Dhami hoisted the flag, shared the picture on social media

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने अपना 46वां स्थापना दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी कार्यालय में झंडा फहराकर समारोह की शुरुआत की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे के साथ उत्सव को गति दी। कार्यक्रम में आपातकाल में बंद हुए कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। इसी के साथ प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं ने अपने घरों, दुकानों और वाहनों पर भाजपा के झंडे लगाए। कार्यकर्ताओं ने झंडे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर हैश टैग के साथ शेयर किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस भी है और रामनवमी भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। भाजपा ने देश को नई दिशा दी है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच पार्टी के संदेश को पहुंचाए। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस के कार्यक्रम 13 अप्रैल तक चलेंगे। 


संबंधित आलेख: