सनसनीखेजः बेडरुम में मिला महिला इंजीनियर का शव! पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

नई दिल्ली। बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जल संसाधन विभाग में कार्यरत 29 साल की महिला इंजीनियर महिमा कुमारी का शव उनके बेडरूम में मिला है। महिला इंजीनियर दो साल से किराए के फ्लैट में अकेले रह रही थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार देर शाम की है। शनिवार को 29 वर्षीय महिमा कुमारी अपने कार्यालय नहीं पहुंचीं। महिमा जल संसाधन विभाग में सहायक इंजीनियर थीं। इसके बाद उनके कार्यालय से फोन किया गया, लेकिन उनका नंबर बंद था। इसके बाद ऑफिस के लोगों को कुछ अंदेशा हुआ। एक कर्मचारी ने अपनी पत्नी को कॉल करके महिमा कुमारी के फ्लैट पर जाकर देखने को कहा। इसके बाद जब कर्मचारी की पत्नी महिमा कुमारी के रूम पर पहुंची तो वह देखकर दंग रह गई. महिमा के फ्लैट के दरवाजे खुले पड़े थे। बेडरूम में महिमा की डेडबॉडी पड़ी हुई थी। इसके बाद कर्मचारी की पत्नी ने शोर मचा दिया। इस पर आस-पड़ोस के किराएदार इकट्ठे हो गए। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के परिजनों की भी मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।