• Home
  • News
  • Uttarakhand: Yogi Adityanath's election rally to be held in Srinagar on April 14! Anil Baluni performed Bhoomi Pujan of the meeting place

उत्तराखंड: योगी आदित्यनाथ की श्रीनगर में 14 अप्रैल को होगी चुनावी रैली! अनिल बलूनी ने सभा स्थल का किया भूमि पूजन

  • Tapas Vishwas
  • April 12, 2024
Uttarakhand: Yogi Adityanath's election rally to be held in Srinagar on April 14! Anil Baluni performed Bhoomi Pujan of the meeting place

बीजेपी के सबसे फायर ब्रांड स्टार प्रचारकों में शामिल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रविवार को श्रीनगर गढ़वाल में चुनावी रैली है। पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी और उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने रैली मैदान का भूमि पूजन किया। रैली में 20 हजार से ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था बनाई गई है। लोगों में योगी आदित्यनाथ को देखने और सुनने की क्रेज देखा जा रहा है। 

उत्तराखंड में इन दिनों लोकसभा चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गयी हैं। गढ़वाल लोकसभा सीट पर भाजपा ने अपने स्टार प्रचारक उतार दिए हैं। इसी कड़ी में आज देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गौचर में चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे हैं तो वहीं 14 अप्रैल को श्रीनगर में उत्तर प्रदेश के फायर ब्रांड नेता सीएम योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर भाजपा तैयारियों में जुट गई है। योगी आदित्यनाथ की ये चुनावी जनसभा श्रीनगर के एनआईटी ग्राउंड में की जानी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभा से पूर्व एनआईटी मैदान में गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी, उत्तराखंज के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने मैदान का भूमि पूजन किया। इस दौरान उनके साथ पौड़ी जनपद के सभी भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे। 14 अप्रैल को आयोजित होने जा रही इस रैली के लिए भाजपा ने 20 हजार लोगों के आने की व्यवस्था बनाई है। इसके लिए सभी प्रकार तैयारियों में भाजपा कार्यकर्ता लगे हुए हैं। इस रैली के लिए 11 बजे का समय निर्धारित किया गया है। 


संबंधित आलेख: