• Home
  • News
  • Dr. Manmohan Singh's ashes were immersed in Yamuna! Akhand Paath will be organized on 1st January and last Ardas on 3rd.

यमुना में विसर्जित की गईं डॉ. मनमोहन सिंह की अस्थियां! एक जनवरी को होगा अखंड पाठ का आयोजन, तीन को अंतिम अरदास

  • Awaaz Desk
  • December 29, 2024
Dr. Manmohan Singh's ashes were immersed in Yamuna! Akhand Paath will be organized on 1st January and last Ardas on 3rd.

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अस्थियां आज रविवार को दिल्ली के मजनू का टीला स्थित गुरुद्वारे के पास यमुना नदी में विसर्जित की गईं। इस दौरान शब्द कीर्तन, पाठ और अरदास हुई। इससे पहले पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार के सदस्यों ने निगमबोध घाट से अस्थियां एकत्र कीं और बाद में उन्हें गुरुद्वारे के पास यमुना नदी तट पर ‘अष्ट घाट’ पर ले जाया गया। यहां डॉ. मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर, उनकी तीन बेटियां उपिंदर सिंह, दमन सिंह और अमृत सिंह व अन्य रिश्तेदार विसर्जन स्थल पर मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि सिख रीति-रिवाजों के तहत परिवार एक जनवरी को मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित अपने आधिकारिक आवास पर ‘अखंड पाठ’ का आयोजन करेगा। तीन जनवरी को संसद परिसर के पास रकाबगंज गुरुद्वारे में ‘भोग’ समारोह, ‘अंतिम अरदास’ और ‘कीर्तन’ आयोजित किया जाएगा।
वहीं कांग्रेस ने एक्स पर अस्थि विसर्जन का एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि आज भारत मां के सपूत और देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की अस्थियां पूरे विधि-विधान के साथ मजनू का टीला स्थित गुरुद्वारे के पास यमुना घाट पर विसर्जित की गईं। हम सभी मनमोहन सिंह जी की देश सेवा, समर्पण और उनकी सहजता को हमेशा याद रखेंगे। सादर नमन।


संबंधित आलेख: