• Home
  • News
  • Violence flares up again in Manipur! Five people dead so far, chaos after shooting of sleeping person

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा! अबतक पांच लोगों की मौत, सोते हुए व्यक्ति को गोली मारने के बाद बवाल

  • Awaaz Desk
  • September 07, 2024
Violence flares up again in Manipur! Five people dead so far, chaos after shooting of sleeping person

नई दिल्ली। मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क गयी है। यहां जिरीबाम जिले में शनिवार को हुई हिंसा में पांच लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक एक व्यक्ति की नींद में गोली मारकर हत्या करने के बाद दो विरोधी समुदायों के हथियारबंद लोगों के बीच गोलीबारी में चार अन्य लोग मारे गए। पुलिस के मुताबिक जिला मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर एक सुनसान जगह पर अकेले रहने वाले व्यक्ति के घर में उग्रवादी घुसे और उसे सोते समय गोली मार दी। हत्या के बाद जिला मुख्यालय से लगभग 7 किलोमीटर दूर पहाड़ियों में विरोधी समुदायों के हथियारबंद लोगों के बीच भारी गोलीबारी हुई, जिसमें तीन पहाड़ी उग्रवादियों सहित चार हथियारबंद लोगों की मौत हो गई। यह घटना बिष्णुपुर जिले में एक व्यक्ति की मौत और पांच अन्य के घायल होने के एक दिन बाद हुई है, जब संदिग्ध उग्रवादियों ने गांवों पर रॉकेट दागे थे। शुक्रवार को बिष्णुपुर जिले के ट्रोंगलाओबी में तड़के सुबह करीब 4:30 बजे रॉकेट दागे गए, जिससे वहां दो इमारतें नष्ट हो गई थीं।


संबंधित आलेख: