• Home
  • News
  • Ayodhya: Ram Vivah Mahotsav celebrated in Ramnagari! Excitement everywhere, preparations going on in full swing

अयोध्याः रामनगरी में राम विवाह महोत्सव की धूम! हर तरफ उत्साह, जोर-शोर से चल रही तैयारियां

  • Awaaz Desk
  • December 05, 2024
Ayodhya: Ram Vivah Mahotsav celebrated in Ramnagari! Excitement everywhere, preparations going on in full swing

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में श्री राम विवाह महोत्सव की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस दौरान मठ मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है और सभी मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान व राम चरित मानस का पाठ किया जा रहा है। अयोध्या के संत-महंतों ने बताया कि राम विवाह महोत्सव की धूम मची है अयोध्या में काफी उत्साह का माहौल है। कल शाम में अयोध्या के प्रमुख मंदिरों से राम बारात हाथी घोड़े, गाजे बाजे के साथ रथ पर निकलेगी, जिसमें राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, गुरु विशिष्ठ, विश्वामित्र महाराज, राजा दशरथ, हनुमान जी और राम भक्त मौजूद रहेंगे। इस दौरान राम बारात अयोध्या के प्रमुख चौराहों से होते हुए निकलेगी और बारात पुनः वापस मंदिर आएगी। इसके बाद राम विवाह महोत्सव मनाया जायेगा। वहीं दूसरे दिन यानि 7 दिसंबर को कालेवा मनाया जायेगा और मंदिरों में ठाकुर जी को 56 प्रकार का भोग लगाया जायेगा। 


संबंधित आलेख: