• Home
  • News
  • IPL 2024: Rajasthan Royals' fifth win! Shimron Hetmyer created a storm by playing 10 balls, became player of the match

IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स की पांचवी जीत! 10 गेंद खेलकर शिमरोन हेटमायर ने मचाया तूफान, बने प्लेयर ऑफ द मैच

  • Awaaz Desk
  • April 14, 2024
IPL 2024: Rajasthan Royals' fifth win! Shimron Hetmyer created a storm by playing 10 balls, became player of the match

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 का सीजन जारी है। इस बीच शनिवार को राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को तीन विकेट से हरा दिया। राजस्थान की यह छह मैचों में पांचवीं जीत थी। इस मैच में राजस्थान के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने केवल 10 गेंदे खेली लेकिन उन 10 गेंदों में ही ऐसा तूफान मचाया कि उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। राजस्थान अब भी अंकतालिका में टॉप पर मौजूद है। मैच में पंजाब किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। राजस्थान ने पंजाब को 147 रन के स्कोर पर रोक दिया। राजस्थान ने आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर जाकर यह लक्ष्य हासिल किया। अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर डाला। इस ओवर में राजस्थान को 10 रन चाहिए थे। ओवर की पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं आया। इसके बाद तीसरी गेंद पर हेटमायर ने लॉन्ग ऑन पर छक्का जमाया। वहीं अगली गेंद पर दो रन लेकर वह वापस स्ट्राइक पर आए। इसके बाद राजस्थान को जीत के लिए 2 गेंदों में 2 रन चाहिए थे। हेटमायर ने फाइन लेग पर गेंद को खेला और विजयी छक्का जमाया। प्लेयर ऑफ द मैच’ हेटमायर ने अपनी नाबाद पारी में एक चौका और तीन छक्के लगाये। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।


संबंधित आलेख: